अगले तीन दिन घना कोहरा-शीत दिवस करेंगे बेहाल, 20-21 को ठिठुराएगी बारिश और बर्फबारी


Cold Weather Alert :मौसम करवट ले चुका है। पश्चिमी विक्षोभ भी धीरे-धीरे एक्टिव हो रहा है। हालांकि इन दिनों उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। राज्य में यूएस नगर, हरिद्वार और नैनीताल जिले के मैदानी इलाकों में सुबह के वक्त कोहरा गलन बढ़ा रहा है। इससे मैदानी इलाकों में भीषण ठंड पड़ रही है। दिन में धूप भी बेअसर दिख रही है। इधर, राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर चम्पावत और अल्मोड़ा आदि पर्वतीय जिलों में सुबह के वक्त जमकर पाला गिर रहा है। सुबह खेत पाले की सफेद चादर ओढ़े नजर आ रहे हैं। पहाड़ों में भीषण ठंड से जन-जीवन अस्त व्यस्त चल रहा है। इधर, आईएमडी ने आज से 21 दिसंबर तक के लिए भीषण ठंड का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग व पिथौरागढ़ जिले के कुछ स्थानों पर 20 और 21 दिसंबर को हल्की बारिश और 35 सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात की भी संभावना है। इससे राज्य में आने वाले दिनों में ठंड में तगड़ी बढ़ोत्तरी के आसार हैं। हाड़तोड़ ठंड से लोग ठिठुर उठेंगे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top