Orange Alert:मौसम विभाग ने आज प्रदेश के विभिन्न जिलों में अत्यंत घना कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। घने कोहरे से दृष्यता कम होने के कारण यातायात बाधित होने की भी संभावना है। आईएमडी ने कल और परसों राज्य के कुछ जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना भी जताई है। इन दिनों खासतौर पर यूएस नगर, नैनीताल और हरिद्वार जिलों में कोहरा परेशानी का सबब बना हुआ है। धूप के दर्शन भी दुर्लभ हो रहे हैं। इससे विजिविलिटी भी काफी कम हो रही है। ठंड से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। इधर, राज्य के पर्वतीय इलाकों में सुबह के वक्त पाला परेशानी का सबब बन चुका है। पाले से सब्जियां और फूल बर्बाद हो गए हैं। साथ ही भीषण ठंड से लोग परेशान हैं। पाले से सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है।आईएमडी ने आज हरिद्वार और यूएस नगर जिले में घने से घना कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा नैनीताल, पौड़ी, चम्पावत और देहरादून जिले के मैदानी इलाकों में आज घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी हुआ है। लोगों को घने कोहरे और ठंड की दोहरी मार झेलनी पड़ी है।