SHO पर कर दी बड़ी कार्रवाई, एसएसपी को किया मौके पर तलब


सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग और खेल विभाग द्वारा प्रांतीय रक्षक दल निदेशालय, रायपुर में संचालित अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं से सीधे संवाद कर उनके प्रशिक्षण अनुभव, दिनचर्या और चुनौतियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने युवाओं से यह भी पूछा कि उन्हें प्रशिक्षण के दौरान किन-किन सुविधाओं की आवश्यकता महसूस हो रही है। मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण केंद्र में उपलब्ध शारीरिक प्रशिक्षण, दौड़ अभ्यास, खेल गतिविधियों एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को भी देखा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि युवाओं को दी जा रही सभी सुविधाएं उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top