वीआईपी कॉलोनी में मारपीट की घटना से लोगों में आक्रोश है। इसी को लेकर कॉलोनी के कई लोग पुलिस मुख्यालय पहुंचे और यहां पर आरोपी के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग उठाई और पुलिस द्वारा सहयोग न करने की भी शिकायत की। मुख्यालय ने रायपुर पुलिस को मामले में कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। उधर, शनिवार दोपहर को पुलिस ने पीड़ित की तहरीर ली और मेडिकल कराया। इस दौरान अजय सिंह, अनिल गुलाटी, हरियरनाथ सिंह, जय सिंह हटवाल, मंजू बिष्ट, स्वाति जुयाल, सीमा गुलाटी, मंजू बिष्ट, हेमंत गौड़, हेमंत कोचर आदि मौजूद रहे।