लोग बनाते रहे वीडियो, पुलिस ने छुड़ाया, मुकदमा दर्ज


खंभे से बंधी लहूलुहान महिला को पुलिस ने आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। उसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। बिना कुछ पूछे, महिला की स्थिति समझे बगैर उन्हें चोर समझकर सजा दिए जाने की घटना से पूरी इंसानियत शर्मशार है। गनीमत रही कि सूचना मिलने पर रानीपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को भीड़ से छुड़ाया। बाद में उसे उपचार के लिए जिला महिला अस्पताल ले जाया गया। बड़े-बड़े दावों के बावजूद, जब एक महिला दर्द में थी, तब किसी को भी उनके अधिकारों की याद नहीं आई। मानवता के सारे दावे दम तोड़ गए।अब सोशल मीडिया पर मांग उठ रही है कि ऐसी अमानवीय हरकत करने वालों को सिर्फ गिरफ्तार ही नहीं, बल्कि कड़ी सजा दिलाई जाए, ताकि कोई और महिला भीड़ के बीच यूं अकेली न पड़ जाए।इधर, पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त में जुट गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top