उन्होंने आगे बताया कि ऐसी लोकोमोटिव ट्रेनों का इस्तेमाल लंबी सुरंगों के अंदर मजदूरों, इंजीनियरों, अधिकारियों और कंस्ट्रक्शन के सामान को लाने-ले जाने के लिए रोजाना किया जाता है। 10 घायल लोगों को इलाज के लिए गोपेश्वर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि 17 अन्य का इलाज पीपलकोटी के विवेकानंद अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने बताया कि बाकी घायल लोगों की हालत स्थिर है। घायलों के परिजनों से बात की जा रही है।