रेस्टोरेंट में निवाला खाने से पहले ही मोहित की मौत की खबर हर कोई स्तब्ध है। प्रेमनगर थानाध्यक्ष कुंदन राम के मुताबिक, गुरुवार शाम सूचना मिली कि नंदा की चौकी स्थित रेस्टोरेंट में एक युवक बेहोश होकर गिर पड़ा है। सूचना मिलते ही थाना प्रेमनगर से चौकी प्रभारी बिधौली प्रवीण सैनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर मोहित को कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, मोहित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। इसके लिए वह रात दिन कड़ी मेहनत कर रहा था। मोहित ने सुखद भविष्य के तमाम सपने संजोए हुए थे,लेकिन क्रूर काल ने चंद क्षणों में ही उसके प्राण हर लिए।