लड़कियों को लेकर दिए विवादित बयानों से घिरे गिरधारी लाल साहू पूरी तरह बैकफुट पर हैं। साहू ने इसे लेकर सोशल मीडिया में बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि स्याही देवी मंडल में माताओं, बहनों और बुजुर्गों का स्वागत समारोह था। कहा कि वह बरेली में हर साल 101 बेटियों की शादी कराते हैं। सोमेश्वर की सभी बहनें उन्हें रक्षा बंधन पर राखी बांधती हैं। उन्होंने कहा कि विरोधी पार्टियों के पास कोई काम नहीं बचा है। वह मेरे संबोधन को तोड़-मरोड़ कर लाभ उठाना चाहते हैं, जिसे जनता भली-भांति जानती है। उन्होंने कहा कि फिर भी यदि किसी को उनके वक्तव्य से ठेस पहुंची है तो वह हाथ जोड़कर क्षमा मांगते हैं।