भाजपा नेता ने युवक को गोली मारकर उतारा मौत  के घाट, इलाके में तनाव, आरोपी गिरफ्तार


Crime News : भाजपा नेता की गुंडई से शहर में दहशत का माहौल है। ये घटना उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर में रविवार-सोमवार मध्य रात्रि घटी है। इस वारदता को अंजाम वार्ड-55 से पार्षद व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अमित बिष्ट उर्फ चिंटू ने दिया है। देर रात भाजपा नेता ने किसी विवाद को लेकर जज फार्म निवासी 25 वर्षीय नितिन लोहनी की रामपुर रोड स्थित अपने घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों का किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते आरोपी ने नितिन को गोली मार दी। देर रात गोली की आवाज सुन आसपास के लोग जागे और मौके की ओर दौड़ पड़े। सड़क पर लहूलुहान नितिन को देख लोगों में खलबली मच गई। लोगों ने गंभीर रूप से घायल नितिन को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। नितिन की हत्या से शहर में खलबली का माहौल है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। शव के पोस्टमार्टम की तैयारी चल रही है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। आरोपी पूर्व में भी विवाद कर चुका है। आरोपी से जुड़े एक मामले में लोगों ने बीते छह दिसंबर को कोतवाली में धरना भी दिया था। उसके बाद से आरोपी खार खाए हुए था। उसने मौका पाकर नितिन को गोली मार दी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top