उत्तराखंड के जौनपुर के किसी भी समारोह में देर रात तक डीजे नहीं बजेगा। डीजे पर अपनी संस्कृति से जुड़े गीत ही बजेंगे। यह भी बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जो लिए गये निर्णयों का उल्लंघन करेगा उनका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा व उनके परिवार में होने वाले किसी भी समारोह में गांव से कोई व्यक्ति नहीं जाएगा। बैठक में प्रियंका देवी ग्राम प्रधान बंगशील, ग्राम प्रधान ओंतड, तेवा, ग्राम प्रधान मूलधार गजेंद्र रतूड़ी, ग्राम प्रधान ठिक गीता राणा, ग्राम प्रधान तेवा मुरारी लाल, सहित बुडकोट, भूयंसार नौगांव, लालूर, मुंगलुड़ी, खेड़ा, पुजाल्डी, ऐरी, परोगी, ललोटना, क्यारी, खारसी के ग्रामीण और सामाजिक कार्यकर्ता रतनमणि भट्ट, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख महिपाल सिंह रावत, शिवदास, बिक्रम सिंह परमार, बलबीर सिंह परमार आदि मौजूद रहे