अंकिता के पिता ने कहा कि उनकी बेटी ने वीआईपी से अपनी आबरू बचाने के लिए जान गंवा दी थी। लिहाजा वह भी उसे न्याय दिलाने के लिए मजबूती से खड़े रहेंगे। कहा कि हमारी बेटी अब इस दुनिया में नहीं है। लेकिन हम उन बेटियों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जो पढ़ाई कर बाहर जॉब के लिए निकलती हैं। कहा कि इसी को देखते हुए उन्होंने कल सीएम के समक्ष अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग उठाई