Ankita Bhandari Murder Case : अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच और वीआईपी के नाम का खुलासा करने की मांग पर राज्य भर में आंदोलन चल रहे हैं। बता दें कि इन दिनों पूरे देश में अंकिता भंडारी मर्डर हत्याकांड काफी चर्चाओं में है। अभिनेत्री उर्मिला सनावर के सोशल मीडिया में किए गए दावों के बाद से प्रदेश में सियासी भूचाल खड़ा हुआ है। पूरे प्रदेश में आंदोलन चल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर उर्मिला सनावर पुलिस और एसआईटी के सवालों का जवाब भी दे रही हैं। इधर, अब ये मामला और बढ़ने लगा है। अंकिता न्याय यात्रा के तहत कल यानी शनिवार को देहरादून में तमाम सामाजिक संगठन मशाल जुलूस भी निकालने वाले हैं। 11 जनवरी को उत्तराखंड बंद का आह्वान भी संगठनों की ओर से किया जा रहा है। तमाम आंदोलनों से सरकार पर मामले की सीबीआई जांच कराने का दबाव बढ़ रहा है। इसी को देखते हुए आज सरकार ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की संस्तुति कर ही दी है। अब इस मामले में केंद्र सरकार आखिरी फैसला लेगी।