आईएमडी ने आज और कल यूएस नगर एवं हरिद्वार जिले में कहीं-कहीं बहुत घना कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक आज और कल नैनीताल, पौड़ी, देहरादून और चम्पावत जिले के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छा सकता है। इन चार जिलों के लिए 18 जनवरी तक यलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश, बर्फबारी और घने कोहरे के कारण राज्य में ठंड चरम पर पहुंच सकती है। लिहाजा लोगों को ठंड को लेकर सतर्क रहने की जरूरत होगी।