किसान आत्महत्या प्रकरण में 12 पुलिस कर्मी हटाए, आईजी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय SIT गठित


Farmer suicide Case : किसान आत्महत्या प्रकरण के चलते हंगामा मचा हुआ है। बीते 11 जनवरी को यूएस नगर के ग्राम पैगा निवासी 40 वर्षीय किसान सुखवंत सिंह ने हल्द्वानी के गौलापार स्थित एक होटल में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले सुखवंत सिंह ने फेसबुक पर लाइव आकर आरोप लगाया था कि उनके साथ 26 लोगों ने करीब चार करोड़ की धोखाधड़ी की है। उन्होंने मरने से पहले फेसबुक लाइव पर आकर ये भी आरोप लगाया था कि वह कई बार पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगा चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने यूएस नगर के एसएसपी सहित कई पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। उसके बाद उन्होंने अपनी कनपट्टी पर गोली मार ली थी। इस घटना से पूरा प्रदेश सहम उठा था। किसान आत्महत्या प्रकरण सामने आने पर एसएसपी ने कोतवाल और एसआई को सस्पेंड करते हुए पूरी पैगा चौकी को लाइन हाजिर कर दिया था। सीएम के निर्देश पर मामले की जांच के लिए एसआईटी भी गठित कर दी गई थी। अब शासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आज आईजी नीलेश आनंद भरणे की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय एसआईटी गठित कर दी है। इस मामले में पुलिस मुख्यालय ने गुरुवार को 12 पुलिसकर्मियों को ऊधमसिंह नगर से हटाकर गढ़वाल रेंज के चमोली और रुद्रप्रयाग में ट्रांसफर कर दिया। घटना के वक्त आईटीआई थानाध्यक्ष रहे दरोगा कुंदन सिंह रौतेला, दरोगा प्रकाश बिष्ट, हेड कांस्टेबल शेखर बनकोटी, सिपाही भूपेंद्र सिंह, दिनेश तिवारी, सुरेश चंद्र, दरोगा जितेंद्र कुमार, एएसआई सोमवीर सिंह, सिपाही योगेश चौधरी, राजेंद्र गिरी, दीपक प्रसाद, संजय कुमार को रुद्रप्रयाग भेजा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top