गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम ने जिला पूर्ति कार्यालय में ही दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही कार्यालय से जुड़े अभिलेखों, फाइलों और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि भ्रष्टाचार का यह खेल कितने समय से चल रहा था और इसमें और कौन-कौन शामिल है।