महिलाएं गले में पहनेंगी कंटीला गुलबंद, बाघ-तेंदुओं से सुरक्षा को शुरू होगा अनूठा प्रयोग



Living With Leopards : बाघ-तेंदुए आए दिन महिलाओं और अन्य लोगों को अपना निवाला बना रहे हैं। बाघ-तेंदुए के हमलों की घटनाओं से पूरा उत्तराखंड सहमा हुआ है। तेंदुए और बाघ राज्य में कई लोगों को शिकार कर चुके हैं। बीते दिनों गढ़वाल मंडल के गांवों में तेंदुए की दहशत के कारण कई दिन स्कूल भी बंद कराने पड़े थे। अब वन विभाग महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष डिजाइन वाले कंटीले गुलबंद का प्रयोग करने जा रहा है। महाराष्ट्र की तर्ज पर अल्मोड़ा में कांटेदार लोहे का ‘गुलबंद’ लकड़ी व चारा-पत्ती के लिए जंगल जाने वाली महिलाओं को पहनाने की तैयारी चल रही है। यह विशेष बेल्ट चमड़े के पट्टे में लोहे की नुकीली कीलों से बनी होती है, जिसे गले में पहना जाता है। पहाड़ों में अभी सिर्फ कुत्तों को बचाने के लिए ऐसी बेल्ट उनके गले में पहनाई जाती है। महाराष्ट्र के पिंपरखेड़ क्षेत्र में तेंदुए से सुरक्षा के लिए ग्रामीणों ने गले में लोहे की कीलों वाली बेल्ट पहनने का प्रयोग किया था। इससे कई लोगों, खासकर महिलाओं की जान बचाई जा सकी। इसी अनुभव के आधार पर अल्मोड़ा में भी इस तरह के ‘गुलबंद’ उपलब्ध कराने की योजना बनाई जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top