
उत्तराखंड में आज मौसम तल्खी दिखा रहा है। चकराता, माणा, नीती घाटी, बदरीनाथ, केदारनाथ,लोखंडी, आसमाड़, खड़म्बा, देवबन, मशक, कोटी कंसार और मुंडोई सहित आसपास की पहाड़ियों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। बर्फबारी से लोगों के चेहरों पर खुशी का माहौल है। इधर, कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जिलों में भी आज बारिश और बर्फबारी के आसार नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस साल उत्तराखंड में ऊच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी नहीं होने से लोग चिंतित थे। आज ऊंचाई वाले इलाकों में सुबह से ही बर्फ पड़ने लगी थी। दोपहर के बाद राज्य के अन्य पर्वतीय इलाकों में भी बारिश-बर्फबारी की संभावना लोग जता रहे हैं।