छह जिलों में बंद रहेंगे स्कूल, पहाड़ों में एवलांच का भी खतरा



Weather Alert : मौसम कड़े तेवर दिखा रहा है। इससे ठंड में भारी बढ़ोत्तरी हो गई है। उत्तराखंड में मंगलवार से ही मौसम तल्ख बना हुआ है। कल भी राज्यभर में बारिश हुई थी। देहरादून में सुबह धूप निकलने के बाद करीब 12 बजे आसमान में काले बादल छा गए। इसके बाद बारिश और सर्द हवाओं ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दीं थी। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3-5° डिग्री तक की गिरावट की संभावना जताई है। आईएमडी ने आज आज भी पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने आज नैनीताल, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर जिले में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली कड़कने व 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार तक के अंधड़ चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। आज कुमाऊं मंडल के शेष जिलों में भी बारिश के साथ ही अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली कड़कने का पूर्वानुमान है। आज राज्य में 25 सौ मीटर ऊंचाई वाले इलाकों तक हिमपात के भी आसार हैं। आईएमडी के अनुसार 29 और 30 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली एवं पिथौरागढ़ जनपदों में हल्की बारिश और 2800 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ पड़ सकती है। शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। 31 जनवरी को भी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में हल्की बारिश और बर्फबारी, एक फरवरी और दो फरवरी को पहाड़ी जिलों में बर्फबारी का अनुमान है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top