
मुस्लिम युवक मो. दीपक की दुकान का नाम बाबा रखने पर कोटद्वार में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। इसे लेकर आज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। साथियों से मारपीट की जानकारी मिलने पर आज देहरादून से भी बजरंग दल के कार्यकर्ता कोटद्वार पहुंच गए थे। उन्होंने जमकर नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं को समझाया। उसके बाद वह लोग कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने दूसरे पक्ष के खिलाफ तहरीर सौंपी। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है।