
Government’s Big Action : प्रदेश में दिन पर दिन बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सरकार ने देर शाम उत्तराखंड में 20 आईपीएस और पीपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। सरकार ने एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र डोबाल को देहरादून का कप्तान नियुक्त किया है। नवनीत सिंह को एसएसपी एसटीएफ से एसएसपी हरिद्वार, देहरादून एसएसपी अजय सिंह को एसटीएफ भेजा गया है। यूएस नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा को एसपी अभिसूचना का जिम्मा दिया गया है। एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रहलाद कोंडे को पिथौरागढ़, एसपी पिथौरागढ़ रेखा यादव को एसपी चम्पावत, एसपी बागेश्वर चंद्रशेखर आर घोड़के को एसएसपी अल्मोड़ा नियुक्त किया गया है। निहारिका तोमर एसपी अपराध, यातायात यूएसनगर से एसपी रुद्रप्रयाग बनाई गईं हैं। अल्मोड़ा के एसएसपी देवेंद्र पींचा को सेनानायक 31वीं वाहनी पीएसी रुद्रपुर बनाया गया है। एसपी हरिद्वार जितेंद्र चौधरी को एसपी अपराध, यातायात यूएसनगर के पद पर तैनात किया गया है। हरिद्वार एसपी निशा यादव को एसपी अपराध, यातायात हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई है। उधर, निवेदिता कुकरेती अब डीआईजी के स्थान पर आईजी के रूप में एसडीआरएफ भेजा गया है।