
उत्तराखंड के विभिन्न आयोग, निगम, परिषदों में 200 से ज्यादा ऐसे पद हैं जहां सरकार जनप्रतिनिधियों और विशेषज्ञों को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सलाहकार, सदस्य आदि पदों पर नियुक्त करती है। अब तक राज्य के प्रमुख आयोग, निगम और परिषदों में विभिन्न चरणों में 72 लोगों को दायित्व दिए जा चुके हैं। इनमें 62 लोग राज्य सरकार के राज्यमंत्री दर्जाधारी हैं। वहीं, 10 वरिष्ठ नेताओं को आयोगों का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाया गया है।