आठ माह से लापता हिंदू युवती बिजनौर के बारबर सोहेल से बरामद, धर्मांतरण की कोशिश, रेप भी किया



Crime News : आठ माह से संदिग्ध हालात में लापता चल रही एक हिंदू युवती को पुलिस ने बिजनौर से सोहेल नाम के युवक के चंगुल से छुड़ाया है। नैनीताल जिले के खैरना गरमपानी क्षेत्र से लापता 19 साल की युवती को पुलिस ने बिजनौर से बरामद किया है। खैरना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर सौंपकर उसकी बेटी के लापता होने की जानकारी दी थी। आरोप लगाया था कि बाजार में ही बारबर की दुकान में काम करने वाला विशेष समुदाय का एक युवक उनकी बेटी को अपने साथ बिजनौर ले गया है। उसकी बेटी घर वापस आना चाह रही है, लेकिन आरोपी उसे अपने चंगुल से नहीं छोड़ रहा है। युवती पर जबरन धर्मांतरण का दबाव बनाया जा रहा है। तहरी के आधार पर पुलिस ने सोहेल के खिलाफ रेप, अपहरण, सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया था। कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा के मुताबिक आरोपी सोहेल के खिलाफ दुष्कर्म, बंधक बनाने और शारीरिक शोषण के तहत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को बिजनौर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top