
सरकार ने राज्य के वित्तीय स्थिति के तीन अलग-अलग चरणों में उपनल कर्मियों को समान वेतन देने की योजना बनाई है। पहले चरण में 2016 से पहले भर्ती कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। पहले चरण में किस अवधि तक नियुक्त कर्मचारी आएंगे, इस पर असमंजस था, जो अब दूर हो गया है। अब एक जनवरी 2016 की कट ऑफ होने से 31 दिसंबर 2015 तक नियुक्त कर्मचारी भी पहले चरण में शामिल हो जाएंगे। दूसरे चरण में 12 नवंबर 2018 तक नियुक्त अन्य कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। तीसरे चरण में शेष सभी कर्मचारी समान वेतन के दायरे में आ जाएंगे।