कांग्रेस को आक्रमक अंदाज में देगी जवाब



BJP’s Strategy : भाजपा ने 2027 विधान सभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के प्रदेश, जिला पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक के साथ ही रात्रिभोज आयोजित किया। इस कार्यक्रम में पार्टी की चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रत्येक जिले में विधायकों की स्थिति का फीडबैक लेने के साथ ही चुनावी साल में पार्टी की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। सीएम धामी ने इस दौरान पदाधिकारियों से कहा कि 2027 के चुनावों में हैट्रिक लगाने में सरकार और संगठन के समन्वय की सबसे अहम भूमिका रहेगी। कहा कि ऐसे में सरकार की ओर से किए जा रहे कार्यों को जनता के बीच ले जाना जरूरी है। बताया गया कि पार्टी की ओर से मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जांएगे, जिसमें मंत्री, सांसदों के साथ ही वरिष्ठ पदाधिकारियों की तैनाती की जाएगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, कुंदन परिहार, तरुण बंसल आदि मौजूद रहे। दरअसल, बीते कुछ समय से उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी बिगड़ती कानून व्यवस्था, अंकिता भंडारी हत्याकांड सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा के प्रति हमलावर रुख अपनाए हुए है। बीते दिनों लोकभवन कूंच कार्यक्रम के दौरान उमड़ी भीड़ के जरिए कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन भी किया था। अब भाजपा कांग्रेस को उसी के अंदाज में जवाब देने की रणनीति बना रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top