
Vanbhulpura Railway Land Encroachment : वनभूलपुरा में रेलवे की भूमि से अतिक्रमण के संबंध में आज सुप्रीम कोर्ट में फैसला आने की संभावना है। बता दें कि हल्द्वानी के वनभूलपुरा में रेलवे की करीब 30 हेक्टेयर भूमि पर अतिक्रमण कर एक बस्ती बस चुकी है। इसमें अधिकांश मुस्लिम परिवार शामिल हैं। रेलवे की इस भूमि पर करीब 4365 भवन बन चुके हैं। इनमें पांच हजार परिवारों के करीब 50 हजार लोग काबिज हैं। हाईकोर्ट भी रेलवे की इस भूमि से अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी कर चुकी है। तब से ये मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट में आज इस मामले में फैसला आने की संभावना है। ताकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद क्षेत्र की फिजा न बिगड़े। इसी को देखते हुए हल्द्वानी में आज हाई अलर्ट जारी किया है। पुलिस और पीएसी के अलावा ड्रोन और सीसीटीवी से वनभूलपुरा पर निगरानी की जा रही है। इतना ही नहीं पुलिस सत्यापन की कार्रवाई कर रही है।एसपी सिटी मनोज कत्याल के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट में आज फैसला आने की संभावना है।
Source link