पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय : कल से बारिश का अलर्ट, होली पर मौसम को लेकर आया बड़ा अपडेट



Weather Alert : मौसम फिर तेवर दिखा सकता है। दरअसल, समूचे उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन में चटख धूप गर्मियों के दिनों का जैसा एहसास करा रही है। देहरादून और राज्य के मैदानी इलाकों में फरवरी में ही सूरज के तेवर तल्ख हो गए हैं। चटक धूप के चलते दिन के वक्त काफी गर्मी महसूस की जा रही है।बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रात में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 12.4 डिग्री रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर के मुताबिक आज भी प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा।उन्होंने बताया कि 27 और 28 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम करवट बदल सकता है। शुक्रवार और शनिवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि इन दो दिनों के दौरान राज्य में 33 सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी के भी आसार हैं। बताया कि एक-दो दिन के दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान में कोई खास असर नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी की संभावना भी जताई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top