
CM’s Latest Statement : सीएम ने कांग्रेस पर करारा प्रहार किया है। सतपुली में नयार वैली फेस्टिवल के शुभारंभ के मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का सहारा लेकर सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रही है।उन्होंने सरकार की उपलब्धियां और योजनाएं गिनाने के साथ कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के विकास के लिए पूरी ताकत से जुटी है। वहीं, कांग्रेस अफवाहें फैलाकर माहौल खराब करने के प्रयास में लगी है। जिन मामलों पर सरकार पहले ही कार्रवाई कर चुकी है, कांग्रेस उन्हीं को मुद्दा बनाकर आंदोलन कर रही है। सीएम । सीएम धामी ने कहा कि देवभूमि की डेमोग्राफी कांग्रेस के समय में खराब हुई थी। अब हम उसे दुरुस्त कर रहे हैं तो यह कांग्रेस को रास नहीं आ रहा है। सीएम ने कहा कि जिस व्यक्ति ने अपने नाम के आगे मोहम्मद लगाया, राहुल गांधी उसी के साथ पार्टी कर रहे हैं। उत्तराखंड के बच्चे-बच्चे में राष्ट्र भावना है और यहां राहुल गांधी की चलने वाली नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल वोट बैंक के लिए काम करती है।