
इस पूरे मामले पर अनुराग के भाई कलम इंक (अतुल डोभाल) का बयान सामने आया। कलम इंक ने कहा कि अनुराग से उनका कोई लेना-देना नहीं है। वे बोले कि भले अनुराग जिंदा रहे या मर जाए, हमें कोई मतलब नहीं। फैंस अनुराग के घर के बाहर जमा हो गए थे। एक फैन ने वीडियो शेयर किया, जिसमें बताया कि जब लोगों ने अनुराग के भाई को बाहर बुलाया, तो परिवार नहीं आया। कलम इंक ने कहा कि अगर कोई उन्हें परेशान करेगा, तो पुलिस को सौंप देंगे। अभी तक परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। मां-बाप, भाई, बहन और अनुराग की पत्नी भी अस्पताल नहीं पहुंचे। अनुराग ने पहले एक वीडियो में परिवार पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था, खासकर इंटर-कास्ट मैरिज को लेकर। लेकिन भाई कलम इंक ने इन आरोपों को गलत बताया और कहा कि अनुराग व्यूज के लिए ऐसा कर रहे हैं।