प्री-मानसून पकड़ेगा रफ्तार, अगले सात दिन भारी बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ मचाएंगे आफत



Pre-Monsoon Alert : प्री-मानसून की दस्तक के साथ ही बारिश का दौर कल से ही शुरू हो गया था। आज भी मौसम आख-मिचौली दिखा रहा है। सुबह मौसम साफ होने के बाद दिन में आसमान में फिर से बादल उमड़ने लगे हैं। रविवार को मौसम ने करवट बदली। कल समूचे राज्य में अच्छी-खासी बारिश हुई है। तेज अंधड़ के चलते सड़कों पर विशालकाय पेड़ गिए गए थे। गढ़वाल मंडल में हेमकुंड साहिब, बदरीनाथ, रुद्रनाथ, केदारनाथ और तुंगनाथ की ऊंची पहाड़ियों पर रविवार सुबह हल्की बर्फबारी, जबकि निचले इलाकों में बारिश हुई। इधर, मुनस्यारी में भी कल बर्फबारी हुई थी। उत्तरकाशी जिले में भी ऊंची चोटियों पर बर्फ गिरी जबकि पौड़ी और टिहरी जिलों में बारिश के बाद तापमान में गिरावट आ गई। देहरादून,हरिद्वार,रुड़की और ऋषिकेश समेत कई क्षेत्रों में सुबह के बाद शाम को भी बारिश हुई। मसूरी में बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलीं। यहां सुबह से अपराह्न तीन बजे तक बादल छाए रहने के बाद चार बजे बारिश शुरू हुई l इससे ठंड बढ़ गई और पर्यटक और लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। नैनीताल में तड़के तेज ओलावृष्टि के बाद हल्की बारिश हुई। इससे कई सड़कों पर ओलों की चादर सी बिछ गई। बारिश के कारण राज्य में पांच डिग्री तक पारा लुढ़का है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top