प्री-मानसून बरपाएगा कहर, आज भारी बारिश और तूफान का ऑरेंज अलर्ट, आसमान से बरसेंगे ओले



Pre-Monsoon Alert : प्री-मानसून सितम ढहाने पर आमादा है। राज्य में कल सुबह से ही मौसम तल्ख बना हुआ है। देहरादून सहित राज्य के कई जिलों में गुरुवार से हो रही बारिश के कारण सर्दी फिर लौट आई है। राज्य में कल रात से बारिश के दौर ने तेजी पकड़ी है। उत्तराखंड में पहाड़ से मैदानों तक बारिश और ठंडी हवाएं चलने की वजह से तापमान 24 घंटे में पांच डिग्री तक गिर गया है। इससे सर्दी बढ़ गई है। लोगों को गर्म कपड़े निकालने पड़े हैं। केदारनाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री आदि स्थानों पर जमकर बर्फबारी भी हुई है। देहरादून में गुरुवार को तापमान 26.9 डिग्री रहा। मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर के मुताबिक प्रदेशभर में बारिश और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ चलने के ऑरेंज एवं यलो अलर्ट जारी हुए हैं। उन्होंने बताया कि आज देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इन जिलों में आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है। हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर सहित टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत में भी ओले गिरने और तेज हवाएं चलने के आसार हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top