उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने बड़ा संकेत दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पहले निकाय चुनाव, फिर पंचायत चुनाव, उपचुनाव और आपदा के कारण कैबिनेट विस्तार की घोषणा नहीं हो पाई थी। प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक कैबिनेट विस्तार का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कैबिनेट में पांच नए सदस्य शामिल होने वाले हैं। इधर, चर्चा है कि प्रोग्रेस रिपोर्ट के आधार पर मौजूदा दो मंत्रियों को धामी कैबिनेट से बाहर भी किया जा सकता है। कुछ दिग्गज विधायकों को कैबिनेट में स्थान मिल सकता है।