Cabinet Expansion : पांच विधायकों के नाम फाइनल, शपथ ग्रहण शुरू, जानें भाजपा ने कैसे साधा संतुलन



Cabinet Expansion in Uttarakhand : उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार की लंबे समय से चली आ रही अटकलों को आज विराम मिल गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण के वक्त से ही कैबिनेट में तीन कुर्सियां खाली चल रही थी। साल 2023 में कैबिनेट मंत्री व बागेश्वर विधायक चंदन राम दास के निधन और साल 2025 में कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल के इस्तीफे के साथ ही कैबिनेट में खाली पदों की संख्या पांच हो गई थी। पिछले दो साल के भीतर कई बार राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं चली। आज उन अटकलों को विराम मिल गया है। आला कमान के निर्देश पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के पांच विधायकों को मंत्री पद दिलाने की तैयारी शुरू कर दी है। अभी लोकभवन में पांच मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा है। समारोह में रुद्रप्रयाग के विधायक भरत चौधरी, राजपुर के विधायक खजानदास, कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया मंत्री पद की शपथ लेंगे। इनके अलावा वरिष्ठ विधायक मदन कौशिक और प्रदीप बत्रा मंत्री बनेंगे। ताजपोशी के लिए नए चेहरों का चयन विधायकों के पिछले चार साल के कामकाज का रिकॉर्ड देखकर किया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top