CM ने एक झटके में छीन ली डीएफओ की कुर्सी, अफसरों से कहा… स्कूली बच्चों की सुरक्षा में लगाएं स्कॉर्ट


CM Strict:बढ़ते वन्यजीव संघर्षों की गाज डीएफओ पर गिर ही गई है। बता दें कि पौड़ी सहित उत्तराखंड के सैकड़ों गांवों में तेंदुओं का आतंक छाया हुआ है। तेंदुए कई लोगों का निवाला बना चुके हैं। पौड़ी में तेंदुए के आतंक के चलते 55 स्कूल बंद करने पड़े थे। बढ़ते वन्यजीव संघर्ष को देखते हुए आज सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में वन विभाग की समीक्षा बैठक की। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि मानव वन्यजीव संघर्ष को खत्म करने के लिए वन विभाग के साथ ही शासन-प्रशासन स्तर पर भी प्रभावी प्रयास किये जाएं। कहा कि वन्यजीव संघर्ष की सूचना मिलने के 30 मिनट के भीतर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच जाए। इसके लिए संबंधित डीएफओ और वन क्षेत्राधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए। सीएम धामी ने पौड़ी में मानव -वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं पर सख्त रुख अख्तियार करते हुए पौड़ी के डीएफओ को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए। बैठक में वन मंत्री सुबोध उनियाल, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पांडेय, सी रविशंकर, प्रमुख वन संरक्षक रंजन मिश्रा, अपर सचिव हिमांशु खुराना शामिल रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top