Latest Statement Of BJP State President : सीएम बदलने की अटकलें एक बार फिर से तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया में इसे लेकर तमाम तरह के दावे किए जा रहे हैं। बता दें कि उत्तराखंड में पिछले चार साल से सीएम बदलने की अटकलें आए दिन लगती रही हैं। जब भी सीएम पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर होते हैं, प्रदेश में अटकलों का बाजार गर्म हो जाता है। चर्चाएं शुरू हो जाती हैं कि सीएम पुष्कर सिंह धामी को शीर्ष नेतृत्व पद से हटाना चाहता है। इधर, इन दिनों राज्य में अंकिता भंडारी हत्याकांड प्रकरण को लेकर घमासान मचा हुआ है। पिछले दिनों हत्याकांड को लेकर व्यापक स्तर पर प्रदर्शन भी हुए थे। उसके बाद अब काशीपुर के किसान सुखवंत सिंह की आत्महत्या का प्रकरण सुर्खियों में है। इसी बीच सोसल मीडिया में एक बार फिर से प्रदेश में सीएम बदलने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सोशल मीडिया में अफवाह उड़ाई जा रही है कि सीएम धामी को जल्द ही पद से हटाया जा सकता है। ये भी अफवाह उड़ाई जा रही है कि प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत होंगे। सोशल मीडिया में इसे लेकर तमाम कमेंट किए जा रहे हैं।