Goa Fire:कोई बचा लो इन्हें…महिला ने पति और अपनी तीन सगी बहनों को तड़प कर दम तोड़ते देखा


Goa Fire:गोवा के नाइट क्लब में शनिवार रात हुए भीषण अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हो गई थी। उनमें नौ लोग उत्तराखंड के निवासी थे। मरने वालों में अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट निवासी विनोद कबड़वाल, उनकी दो सालियां और भाभी भी शामिल थी। ये चारों लोग दिल्ली में रहते थे। शनिवार को विनोद, उनकी पत्नी भावना, भाभी कमला, अनीता और सरोज के साथ गोवा घूमने गए हुए थे। देर रात बर्च बाई रोमियो लेन’ नाइट क्लब में अचानक आग की लपटें उठने लगी थी। लोग जान बचाने के लिए भूतल की ओर भागने लगे थे। उस वक्त डांस फ्लोर में भी काफी भीड़ थी। पत्नी भावना को आग की लपटों में घिरता देख विनोद ने धैर्य और साहस से काम लेते हुए उन्हें बचा लिया। उस वक्त उनकी भाभी और सालियां आग की लपटों में घिर रही थी। भावना को बचाने के बाद विनोद उन्हें बचाने के लिए आग की लपटों के बीच पहुंच गए थे। देखते ही देखते विनोद, उनकी भाभी और दोनों सालियां आग की लपटों में बुरी तरह फंस गए थे। सामने से भावना पति सहित तीनों बहनों को बचाने की गुहार लगा रही थी। भावना ने अपनी आंखों के सामने पति और तीन बहनों को मरते देखा। इस हादसे के बाद से भावना बेसुध है। उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top