लोकेश्वर सिंह पद से इस्तीफा दे चुके हैं। इसी साल अक्तूबर में उनका चयन यूएन में हो गया था। हिमाचल निवासी लोकेश्वर सिंह ने 11 साल तक उत्तराखंड में सेवाएं दी थी। इस दौरान वह बागेश्वर, चम्पावत, पिथौरागढ़ और पौड़ी जिले के कप्तान रहे । पौड़ी में सेवाकाल के दौरान ही उनका चयन यूएन में हो गया था। वह अगले पांच साल तक यूएन में सेवाएं देंगे। इधर, पूर्व एसपी लोकेश्वर सिंह ने राज्य पुलिस प्राधिकरण में दिए गए शपथ पत्र में आरोपों को झूठा और निराधार बताया था। उन्होंने कहा था कि लक्ष्मी दत्त जोशी एक आपराधिक किस्म के व्यक्ति हैं।प्राधिकरण ने एसपी के शपथ पत्रों में विरोधाभास पाया था।