LUCC Scam:अभिनेता श्रेयस तलपड़े  और आलोक नाथ सहित 46 लोगों पर सीबीआई ने दर्ज किया केस, बड़े घोटाले का मामला


LUCC Scam:सीबीआई ने करीब 800 करोड़ से अधिक के चर्चित एलयूसीसी घोटाले में बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने राज्य पुलिस की ओर से पौड़ी गढ़वाल, देहरादून,हरिद्वार, टिहरी, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में दर्ज 18 अलग-अलग मुकदमों को अपने अधीन ले दिया है। ये मामला अरबों की धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और बैनिंग ऑफ अनरेगुलेटेड डिपॉजिट स्कीम्स एक्ट (बड्स ) के तहत दर्ज किया गया है। सीबीआई ने मुख्य आरोपी समीर अग्रवाल के अलावा गिरीश चंद सिंह बिष्ट, उर्मिला बिष्ट जैसे स्थानीय एजेंटों साथ ब्रांड एंबेसडर के तौर पर अभिनेता श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ को भी नामजद किया है। बताया जा रहा है कि सीबीआई जल्द ही आरोपियों की धरपकड़ और संपत्तियों की कुर्की के लिए छापेमारी शुरू कर सकती है। बता दें कि ये चर्चित घोटाला काफी सुर्खियों में बना हुआ है। घोटाले के बाद से निवेशक सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top