Pre-Monsoon : अगले 72 घंटे भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, पहाड़ों में बर्फबारी से गिरेगा पारा



Pre-Monsoon Alert : मौसम अगले 72 घंटे आफत मचा सकता है। बता दें कि उत्तराखंड में कल से ही मौसम तल्ख बना हुआ है। गंगोत्री-यमुनोत्री और बदरीनाथ आदि क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई। इससे इन क्षेत्रों में एक बार फिर से कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। राज्य के पर्वतीय इलाकों में आज सुबह छिटपुट बारिश से ठंड में बढ़ोत्तरी हुई है। आज आसमान बादलों से पटा हुआ है। इसके कारण समूचे प्रदेश में आज ठंड बढ़ गई है। इधर, आईएमडी ने आज और कल दो दिन पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक आज देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश और भारी बर्फबारी हो सकती है। कहीं-कहीं गर्जना के साथ आकाशीय बिजली कड़कने, 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तूफान चलने की संभावना है। आज देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा और चम्पावत जिले में कहीं-कहीं गर्जना के साथ आकाशीय बिजली कड़कने, ओलावृष्टि और तेज अंधड़ चलने का खतरा रहेगा। राज्य के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं तीव्र दौर की बारिश का पूर्वानुमान भी आईएमडी ने जारी किया है। आज इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में 24 मार्च तक बारिश का दौर जारी रहेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top