कुख्यात विनय त्यागी की उपचार के दौरान आज मौत हो गई है। उसका ट्रॉमा सेंटर मे उपचार चल रहा था। अभिरक्षा में कोर्ट में पेशी पर जाते समय बदमाशों ने पुलिस के वाहन पर फायरिंग की थी। विनय त्यागी के सीने, हाथ और गले में गोलियां लगी थी। रुड़की कारागार में बंद मेरठ निवासी कुख्यात बदमाश विनय त्यागी की धोखाधड़ी के एक मामले में लक्सर एसीजेएम कोर्ट में पेशी थी। कारागार से चालक सहित छह पुलिसकर्मी सरकारी वाहन में उसे पेशी के लिए कोर्ट ले जा रहे थे। वह फ्लाई ओवर के मध्य बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे गोलियों से छलनी कर दिया था।