आईएमडी ने उत्तराखंड में पांच, सात और आठ दिसंबर को बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक पांच दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। उस दिन 32 सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात की भी संभावना है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। छह दिसंबर को पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सात और आठ दिसंबर को भी उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में बारिश जबकि 32 सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी के आसार हैं। नौ दिसंबर को पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहेगा।