अंकिता हत्याकांड में VIP शामिल नहीं, एक्स्ट्रा सर्विस देने का बनाया था दबाव, पुलिस ने किया दावा


Ankita Murder Case : अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी का नाम चर्चाओं में आने के बाद से हंगामा मचा हुआ है। इसी को लेकर कल देहरादून में हरिद्वार के एसपी देहात शेखर सुयाल ने प्रेसवार्ता की। सुयाल ने कहा कि सोशल मीडिया और कुछ माध्यमों पर भ्रामक सूचनाएं, अधूरे तथ्य और निराधार आरोप फैलाए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उन निराधार आरोपों का वास्तविकता से कोई नाता नही है। कहा कि वनंतरा रिसॉर्ट के जिस कमरे को लेकर भ्रम फैलाया गया कि उसे साक्ष्य मिटाने के लिए तोड़ा गया, उसके सभी वीडियो साक्ष्य और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज कोर्ट में प्रस्तुत किए जा चुके हैं। बताया कि पुलिस ने न तो कोई साक्ष्य छिपाया और न नष्ट किया। बताया कि पुलिस ने मामले की जांच में हर तथ्य को शामिल किया था। एसपी देहात ने कहा कि अंकिता हत्याकांड में किसी भी व्यक्ति को बचाने का काम नहीं किया गया। जांच निष्पक्षता और कानून के दायरे में की गई है। कहा कि दो लोगों की वार्ता से जुड़े वायरल ऑडियो को गंभीरता से लेकर एसआईटी गठित की गई है। एसआईटी ऑडियो वायरल प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top