बांग्लादेशी नागरिक की दून से गिरफ्तारी के बाद हड़कंप मचा हुआ है। फेसबुक के जरिए बांग्लादेश से आरोपी ममून त्यूणी की विवाहित महिला रीना चौहान के संपर्क में आया। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई थी। रीना ने अपने पति को छोड़ दिया। आरोपी 2019, 2020 और 2021 में टूरिस्ट वीजा लेकर देहरादून में रीना से मिलने आया था। इस दौरान दोनों दून में साथ में रहे। इस दौरान इनका संपर्क रायपुर क्षेत्र निवासी खुशबू आलम उर्फ मंजू दीदी से हुआ। मंजू ने रीना से जानकारी ली। इसके बाद रीना के छोड़े गए पति सचिन चौहान के नाम से दस्तावेज ममून को खड़ा कर बनवाए गए। इसके लिए सबसे पहले मतदाता पहचान पत्र, इसके बाद आधार और पेन कार्ड बना। तीन साल तक बांग्लादेशी ममून दून में सचिन चौहान बनकर रीना के साथ पति की तरह रहा। मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस अफसर भी दंग रहे गए।