देहरादून में चलती बस में आग लगने से हड़कंप मच गया था। हालांकि बस सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। आरटीओ डॉ. अनीता चमोला के मुताबिक आरआई हरीश बिष्ट और अरविंद यादव की ओर से मौके पर बस का निरीक्षण किया गया। बताया कि बस का परमिट, फिटनेस और बीमा सभी दस्तावेज वैध हैं। प्रथम दृष्टया बस में शॉर्ट-सर्किंट से आग लगना प्रतीत होता है। बस में फायर उपकरण भी थे और यह नई बस थी, जो इसी साल मार्च में पंजीकृत हुई थी।