उत्तराखंड में मौसम विकट बना हुआ है। आईएमडी ने आज हरिद्वार, यूएस नगर, नैनीताल, चम्पावत, देहरादून और पौड़ी जिले के मैदानी इलाकों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे ठंड में और भी बढ़ोत्तरी के आसार हैं। आईएमडी ने आज पर्वतीय इलाकों में जमकर पाला गिरने के भी आसार जताए हैं। आईएमडी ने 9 जनवरी तक विभिन्न जिलों में कोहरे और पाले का यलो अलर्ट जारी किया है। बारिश और बर्फबारी के बाद और भी भीषण ठंड पड़ने की संभावना है।