आज भारी बारिश, पहाड़ों में होगी बर्फबारी, स्कूलों में अवकाश घोषित



IMD Alert : मौसम आज भयंकर रूप दिखा सकता है। मौसम पिछले कुछ दिनों से तल्खी ही दिखा रहा है। उत्तराखंड में 23 जनवरी को बारिश और बर्फबारी के बाद से ठंड चरम पर पहुंच चुकी है। बता दें कि वसंत पंचमी पर उत्तराखंड में केदारनाथ, बदरीनाथ, चकराता से लेकर अल्मोड़ा, मुनस्यारी सहित तमाम पर्वतीय इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई थी। बर्फबारी के कारण कई सड़कें बंद हो गई थीं। साथ ही बिजली और संचार सेवाएं भी ध्वस्त हो गई थी। हालांकि इन स्थानों पर बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए सैलानियों का जमावड़ा लगा हुआ है। इससे व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं। इधर, इसी बीच एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी कर आज उत्तराखंड के सभी जिलों के अधिकांश स्थानों पर जमकर बारिश के आसार जताए हैं। आईएमडी के मुताबिक आज राज्य में 25 सौ मीटर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के भी आसार हैं। आईएमडी ने आज, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल अल्मोड़ा, चम्पावत और यूएस नगर जिले में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली कड़कने, 50 किमी की रफ्तार से अंधड़ चलने का भी ऑरेंज अलर्ट जारी कर लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top