आज से दो दिन बारिश, घने कोहरे और भीषण ठंड का ऑरेंज अलर्ट


Severe Cold Alert:मौसम कुछ ही घंटों के भीतर करवट बदलने को बेताब है। आईएमडी के मुताबिक उत्तराखंड में आज और कल पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। राज्य के पर्वतीय इलाकों में आज सुबह से काफी ठंड है। आसमान में हल्के बाद छाए हुए हैं। इससे धूप बेअसर साबित हो रही है। आज सुबह पर्वतीय इलाकों में जमकर पाला पड़ा हुआ था। उधर, यूएस नगर, हरिद्वार, पौड़ी, देहरादून आदि के मैदानी इलाकों में कल शाम से ही घना कोहरा छाया हुआ था। इसके कारण समूचा प्रदेश भीषण ठंड की चपेट में है। आईएमडी ने आज यूएस नगर और हरिद्वार जिले में घने से घना कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही इन दो जिलों में आज भीषण शीत दिवस की स्थिति पैदा होने का भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने आज नैनीताल, पौड़ी, चम्पावत और देहरादून जिले के मैदानी इलाकों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही आज और कल राज्य के चार पर्वतीय जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top