
डीएम प्रशांत आर्य स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा, “इस कठिन समय में प्रशासन आपके साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। हर संभव मदद की जाएगी।” प्रशासन द्वारा तत्काल राहत सामग्री पहुंचाई गई, जिसमें टेंट, तिरपाल, बर्तन सेट, गैस चूल्हा, कंबल, गद्दे, हाईजीन किट, सोलर लाइट और अन्य जरूरी सामान शामिल हैं। प्रभावित परिवारों के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय फिताड़ी में राहत शिविर स्थापित कर रहने और खाने-पीने की व्यवस्था की गई है।