कल पूरे प्रदेश में भारी बारिश–ओलावृष्टि, पहाड़ों में बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, सीएम ने बुलाई बैठक



मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए सरकार भी अलर्ट मोड पर है। कल सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलों के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारियों और विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में संभावित बारिश, बर्फबारी, पाला, शीतलहर और उससे उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों के मद्देनजर जिलों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।  सीएम ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सचिव सुमन ने सभी जनपदों को निर्देशित किया कि मौसम खराब रहने की संभावना के दौरान अत्यधिक सतर्कता बरती जाए तथा सभी कार्यदायी एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा जाए। विशेष रूप से पुलिस, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, विद्युत, पेयजल, पशुपालन एवं नगर निकाय विभागों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top