Controversy Over The Statement :: लड़कियों को लेकर विवादित बयान देने वाले कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति से अब भाजपा ने किनारा कर लिया है। बता दें कि बीते 23 दिसंबर को अल्मोड़ा के स्याही देवी भाजपा मंडल के एक समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री के पति बरेली निवासी गिरधारी लाल साहू ने लड़कियों को लेकर अर्मादित बयान दिया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साहू युवाओं से संवाद करते नजर आ रहे हैं। साहू उन युवाओं से ये कहते सुनाई दे रहे हैं कि तुमने अब तक शादी क्यों नहीं की। हमारे वक्त में तो आपकी उम्र के लोगों के तीन-चार बच्चे हो जाते थे। साहू आगे कहते हैं कि खैर कोई बात नहीं अब हम तुम्हारी शादी कराएंगे। वीडियो में साहू कहते सुनाई दे रहे हैं कि बिहार में शादी के लिए लड़कियां 20 से 25 हजार रुपये में आसानी से मिल जाती हैं। उनका ये वीडियो पूरे देश में वायरल हो रहा है। मंत्री के पति का वीडियो वायरल होने के बाद से हंगामा मचा हुआ है।