
शादी में शामिल होने के लिए महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ मसूरी पहुंच गए हैं। उनके अलावा कुलदीप के करीबी दोस्त युजवेंद्र चहल और रिंकू सिंह भी इस जश्न का हिस्सा बनने पहुंचे हैं। चहल ने मीडिया से बातचीत में कहा भाई की शादी है,तो फुल डांस तो होगा ही! सितारों की इस लिस्ट में मशहूर गायक कैलाश खेर, अभिनेता कुणाल कपूर और टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप भी शामिल हैं।